नए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, MP में बढ़े 5 लाख से अधिक वोटर्स

ias mp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में बुधवार को मतदाता सूची (final voter list) का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। वहीं प्रदेश में कुल मतदाताओं (voters) की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिली है। मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या में 5 लाख 23 हजार की वृद्धि हुई है। वहीं इस वर्ष 11 लाख 30 हजार ने मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। वहीं 6 लाख 30 हजार मतदाताओं के नाम लिख दी व स्थान परिवर्तन और दोहरे रजिस्ट्रेशन के कारण हटा भी दिए गए है।

दरअसल इस मामले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय (Chief Electoral Officer Office) के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई है। जिसमें कहा गया कि 1 जनवरी 2022 के आधार पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। वहीं संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। जबकि मृत्यु, स्थान परिवर्तन और दोहरे रजिस्ट्रेशन वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi