देवास/बागली,सोमेश उपाध्याय। देवास जिले की बागली जनपद पंचायत में 7 वर्षो के बाद एक बार फिर कांग्रेस (Congress) की वापसी हुई है।अध्यक्ष पद अजजा महिला के लिए आरक्षित था। आज हुए मतदान में कांग्रेस समर्थित पारू बाई पति नाहर सिंह ने भाजपा समर्थित को 5 मतों से पराजित किया। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने समर्थकों को अध्यक्ष पद पर बिठाने के लिए प्रयास किए थे। कांग्रेस की पारू बाई को 14 मत मिले व भाजपा की कमला बाई पप्पू अचले को 9 मत मिले। वही 1 मत निरस्त भी हुआ। वही अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद कांग्रेस समर्थित रामेश्वर गुर्जर निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
बागली जनपद में 7 साल बाद कांग्रेस की वापसी, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों पर कांग्रेस का कब्जा
Published on -