MPPSC: इन पदों पर निकली भर्ती, 9 फरवरी लास्ट डेट, अप्रैल में परीक्षा, जानिए आयु-पात्रता

MPPSC state engineering service exam 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (MP Government Jobs 2022) पाने का सुनहरा मौका है। मप्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने स्टेट सर्विस एग्जाम 2021-22 के माध्यम से 283 पदों पर भर्ती होगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा  के आवेदन करना चाहते हैं वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर 09 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते है।जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा के सभी चरणों को पार कर लेंगे उनका सेलेक्शन ही अंतिम माना जाएगा।आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे।

मध्य प्रदेश ने बनाया एक और रिकॉर्ड, इस योजनांर्गत खुलवाए 23 लाख खाते

एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 (MPPSC State Service Exam 2021-22)  24 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित होने वाली है।आयोग 15 अप्रैल, 2022 को एडमिट कार्ड जारी करेगा। आवेदक 15 जनवरी से 11 फरवरी, 2022 तक 50 रुपये प्रति सुधार शुल्क का भुगतान करके अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)