बीजेपी विधायक की चेतावनी पर कांग्रेसियों का पलटवार ”माँ का दूध पिया है तो टाँगे तोड़कर दिखाओ”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के विवादित बयान कांग्रेसी दिखे तो घुटने तोड़ देना का जबाब अब पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने दिया है, जितेंद्र डागा ने विधायक रामेश्वर शर्मा को चुनौती देते हुए कहा है कि रामेश्वर शर्मा ने अगर अपनी मां का दूध पिया हो तो मेरे घुटने तोड़कर दिखाओ, बाकायदा इस चेतावनी का हुजूर विधानसभा के पूर्व विधायक रहे जितेंद्र डागा ने लेटर जारी किया है, जितेंद्र डागा हुजूर से पूर्व विधायक रह चुके है।

बीजेपी विधायक की चेतावनी पर कांग्रेसियों का पलटवार ''माँ का दूध पिया है तो टाँगे तोड़कर दिखाओ''60,000 कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, वेतन में होगी 15% की बढ़ोतरी

गौरतलब है कि विधानसभा के पूर्व सामयिक अध्यक्ष व हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेसियों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। शर्मा ने रातीबड़ क्षेत्र के कलखेड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का आदमी इधर आए तो उसके घुटने तोड़ दो। दलालों को नो एंट्री। दलाली नहीं करने देंगे, तभी नगर सुरक्षित रहेगा। दिग्विजय सिंह आए, कुछ करके गए क्या? शर्मा के इस बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी रामेश्वर शर्मा के घर के सामने रामधुन करने का फैसला किया है।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur