इस जिले को मिलेगी सौगात, 6 महीने में पूरा होगा काम, 6 करोड़ की लागत से MP का पहला संविधान पार्क होगा तैयार, जानें खासियत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के देवास (Dewas) को जल्द एक नवीन सौगात मिलेगी। दरअसल औद्योगिक क्षेत्र के टाटा चौराहे पर प्रदेश का पहला संविधान पार्क (MP first constitution park) निर्मित होगा। इस पार्क के 25000 वर्ग मीटर में 22 मूर्तियां लगाई जाएगी। जिनका संविधान में उल्लेख किया गया है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बड़े प्रोजेक्ट के लिए देवास विकास प्राधिकरण और नगर निगम के संयुक्त प्रयास से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इसे पूरा किया जा रहा है।

6 महीने से शुरू हुई इसकी तैयारी में 22 मूर्तियों के लिए क्रियाकलाप शुरू कर दिया गया है। इन 22 मूर्तियों को लकड़ी, फाइबर, स्टील और सीमेंट आदि से निर्मित किया जा रहा है। मूर्ति में सिंधु घाटी की सभ्यता, हड़प्पा संस्कृति के अलावा देश की आजादी तक की जानकारी मूर्ति के माध्यम से संविधान पार्क में स्थापित होगी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi