MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, मंगलवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, गिरेगा पारा, जानें अपडेट

mp weather update

MP Weather Update Today : बर्फीली हवाओं के असर से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आने लगा है, तापमान में गिरावट के चलते फिर ठंड महसूस हो रही है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो अभी दो दिन मौसम के यूही बने रहने के आसार है, लेकिन 14 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसका असर 16 फरवरी के बाद ही दिखेगा। हल्के बादल छाएंगे और तापमान फिर से वृद्धि होगी। फरवरी के आखिरी हफ्ते से प्रदेश में गर्मी दस्तक दे सकती है।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन तक तापमान में इसी तरह गिरावट देखने को मिलेगी। उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ के दूर जाने और हिमालय की ओर से बर्फीली ठंडी हवा आने के असर से इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में सोमवार से तापमान में गिरावट दिखाई देगी। तापमान में दो से डिग्री की गिरावट अगले चार दिन देखने को मिलेगी। 15 फरवरी के बाद उत्तर भारत में एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तापमान में पुन: हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।सोमवार से तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं। अभी चार-पांच दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)