Surya Grahan 2023 : अप्रैल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, किस राशि के लिए शुभ और किसे रहना होगा सावधान? जानें यहां

Pooja Khodani
Published on -
solar eclipse

First Solar Eclipses 2023 : एक तरफ 2023 में सभी ग्रहों के गोचर का दौर जारी है,वही दूसरी तरफ अगले महीने साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। पंचांग के अनुसार यह ग्रहण 20 अप्रैल 2023 बृहस्पतिवार को सुबह 7.04 बजे से दोपहर 12.29 मिनट तक लगेगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 05 घंटे 24 मिनट की होगी। साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कई मायनों में महत्वपूर्ण बताया जा रहा है, क्योंकि ग्रहण को हमेशा से ही ज्योतिष और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है।

भारत में नहीं दिखेगा, सूतककाल भी मान्य नहीं

यह खग्रास सूर्य ग्रहण होगा, जिसे देश के अलग-अलग हिस्सों में देखा जा सकेगा, हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इस कारण से भारत में सूर्य ग्रहण का सूतककाल मान्य नहीं होगा, ज्योतिष के अनुसार ग्रहण जिस क्षेत्र में दिखाई देता है, सूतक भी उसी क्षेत्र में मान्य होता है। लेकिन दुनिया में साल 2023 के पहला ग्रहण दक्षिण पूर्व एशिया,ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका समेत कई देशों में देखा जा सकेगा। ज्योतिष दृष्टिकोण से अप्रैल माह में लगने वाला सूर्य ग्रहण कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)