तीन महीने में दोगुना हुआ महाकाल का खजाना, साल भर से ज्यादा हुई आय, भक्तों की संख्या भी बढ़ी

Mahashivratri Mahakal Darshan

Mahakal treasure: महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक के निर्माण के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या का असर अब महाकाल के खजाने पर भी दिखाई दे रहा है।महज 3 महीने के अंदर महाकालेश्वर के खजाने में साल भर से ज्यादा कमाई हुई है। साल 2021 में मंदिर को 22 करोड़ 13 लाख रुपए दान मिला था। जो 2022 में 46 करोड़ 51 लाख पर पहुंच गया है। साल के आखिर 3 महीने में 22 करोड़ 51 लाख रुपए दान में आए हैं।

बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया था। इसके बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में जमकर बढ़ोतरी हुई है। वीकेंड और त्योहार को छोड़कर पहले रोज जहां 15 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन करते थे। वो आंकड़ा अब 60 हजार तक पहुंच गया है। शनिवार, रविवार और सोमवार को यह संख्या डेढ़ से ढाई लाख तक पहुंच जाती है। इसका मतलब मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 3 गुना बढ़ गई है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु किसी ने किसी रूप में दान देकर जाते हैं और यही वजह है कि महाकाल का खजाना तेजी से बढ़ रहा है।

Continue Reading

About Author
Diksha Bhanupriy

Diksha Bhanupriy

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है।