MP College Admission 2023 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, UG-PG में प्रवेश पर अपडेट, प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होंगे 41 नए निजी कॉलेज, तैयारियां शुरू

Kashish Trivedi
Published on -
mp college

MP College, MP College Admission 2023-24 : प्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल सत्र 2023 -24 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जुलाई महीने से शुरू हो जाएगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। कॉलेज को संबद्धता के लिए निरीक्षण कार्य जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि इस साल मध्यप्रदेश में 41 नए निजी कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होगी। इनमें से तीन कॉलेज भोपाल के हैं।

प्रवेश की प्रक्रिया को जुलाई से शुरू किया जाएगा

मध्यप्रदेश में 12वीं का रिजल्ट जारी होने के साथ ही एक बार फिर से प्रवेश की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। नए सत्र 2,023 -24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जुलाई महीने से शुरू की जाएगी। प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेज मिलाकर 1350 कॉलेज शामिल है। वही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पुरानी कॉलेज में नए संकाय एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi