मध्यप्रदेश : मंत्री सारंग का कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल पर तंज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में कांग्रेस की महापौर उम्मीदवार विभा पटेल पर आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि अपने महापौर कार्यकाल के दौरान निगम को विभा पटेल ने भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया था,  लेकिन, अब भ्रष्टाचारियों को नगर निगम में प्रवेश नही मिलेगा।

यह भी पढ़ें…. MP Weather: 6 वेदर सिस्टम एक्टिव, 28 से आगे बढ़ेगा मानसून, इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

वही कांग्रेस पर तंज कसते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस गुट और गिरोह में बंटी है, गुट और गिरोह में बटी कांग्रेस में केवल वही लोग प्रत्याशी का सपोर्ट करते हैं जिस गुट का प्रत्याशी होता है, कई वार्डों में विभा पटेल के विरोध पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने कहा कि, कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल को वार्डों में घुसने नही दिया जा है, उनको वार्डों से भगा दिया गया वहां की जनता और खुद कांग्रेस नेताओं ने, क्योंकि अपने महापौर के कार्यकाल में विभा पटेल ने भोपाल का विकास नही विनाश किया, भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया भोपाल को, बीजेपी इस चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेगी।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur