ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior News) के जनकगंज थाना क्षेत्र की समाधिया कॉलोनी में बनी झूलेलाल कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति को बदमाश ने घर में घुसकर गोली(Firing) मार दी। पति को बचाने दौड़ी पत्नी भी गोली लगने से घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जनकगंज थाना टी आई संतोष यादव से मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात करीब दो बजे की है। झूलेलाल कॉलोनी में रहने वाले राजेश वाधवानी अपने घर में परिवार के साथ सो रहे थे। एक कमरे में वो पत्नी के साथ थे। दूसरे कमरे में बेटा बेटी थे और तीसरे कमरे में माता पिता थे।