पॉपकॉर्न के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, कई बीमारियों से मिलती है राहत

Benefits Of Popcorn: पॉपकॉर्न का नाम तो अपने सुना ही होगा। मनोरंजन और इसका नाम अक्सर एक साथ लिया जाता है। यह प्रसिद्ध स्नेक्स में से एक है, लेकिन कुछ लोग इसे जंक फूड समझते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यह कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है जो शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे अनेक फायदे होते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को ही इसकी जानकारी होती है। पॉपकॉर्न में प्रोटीन, मैंगनीज, जिंक, फास्फोरस, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और अन्य कई विटामिंस की मात्रा भरपूर होती है। यह कई बीमारियों के खतरे हो भी कम करता है।

डायबिटीज 2 मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज 2 मरीजों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। पॉपकॉर्न में हल्का सा नमक डालकर इसका सेवन करने शरीर में ग्लूकोज की मात्रा संतुलित रहती है।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"