विधायक पुत्र की बढ़ी मुश्किलें, खोजबीन जारी, पुलिस ने 15 हजार रूपए तक बढ़ाई इनामी राशि

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (indore) के कांग्रेस विधायक (congress mla) मुरली मोरवाल के पुत्र करण मोरवाल (karan morwal) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दरअसल बलात्कार के आरोपी विधायक पुत्र पर पुलिस ने इनामी राशि को बढ़ाने का फैसला किया है। इंदौर पुलिस (indore police) द्वारा इनामी राशि को बढ़ाकर 15000 रूपए कर दिया गया है। इसके अलावा विधायक पुत्र की संपत्ति को भी कुर्क करने की कार्रवाई जारी है। करण मोरवाल के खिलाफ यूथ कांग्रेस की महिला पदाधिकारी द्वारा बलात्कार का मामला दर्ज करवाया गया था। जिसके बाद से करण मोरवाल फरार है।

महिला थाना व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कांग्रेस बरनगर विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल की तलाश में शुक्रवार को कई जगहों पर छापेमारी की. पुलिस उसके एक दोस्त के यहां भी पहुंची लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi