Alirajpur News: युवती को मेले से खींच कर किया गैंगरेप, लोग बनाते रहे वीडियो

अलीराजपुर, डेस्क रिपोर्ट। अलीराजपुर मध्यप्रदेश से जिले को शर्मशार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए कुछ युवक नजर आ रहे हैं। वहीँ भीड़ पर गौर किया लड़की की मदद करने के बजाय वीडियो बना रहे थे और बाकि लोग तमाशा देख रहे थे। अलीराजपुर में कुछ दिन पहले भगोरिया महोत्सव आयोजित हुआ था। यह वीडियो उसी महोत्सव का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – Tikamgarh News: कुंडेश्वर में हुई अतिक्रमण की कार्यवाही

अलीराजपुर का बलपुर गांव में आदिवासियों की जनसँख्या ज्यादा है इसलिए यह आयोजन वहां किया गया था। इस दौरान मेले में आये मनचले लड़कों ने एक युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह लड़की खुद को बचाने के लिए गाड़ी के पास छुपी भी। लेकिन लड़कों ने उसे खींच कर अभद्रता की एवं उसका सामूहिक बलात्कार भी किया।


About Author
Avatar

Ram Govind Kabiriya