Jagannath Rath Yatra 2022 : जगन्नाथ रथ यात्रा आज से प्रारंभ, जानिये महत्व और 12 दिवसीय कार्यक्रम

Jagannath Puri

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Jagannath Rath Yatra 2022 : जगन्नाथ रथ यात्रा 1 जुलाई 2022 यानी आज से शुरू हो गई है। जगन्‍नाथ रथ यात्रा (Rath Yatra) हर साल आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को ओडिशा (Odisa) के पुरी स्थित जगन्‍नाथ मंदिर से निकलती है। के पुरी शहर (Puri) में स्थित जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Temple) से रथ यात्रा  निकाली जाती है। इस भव्‍य यात्रा में शामिल होने के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी (Jagannath Puri) पहुंचते हैं।

पौराणिक मान्यतानुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बलराम जी अपनी मौसी के घर जाते हैं। इस रथ यात्रा में भगवान जगन्‍नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ तीन भव्‍य रथों में सवार होकर निकलते हैं। मौसी के घर सात दिन विश्राम करने के बाद वे धाम जगन्नाथ पुरी  वापस लौटते हैं। तीन सजे-धजे रथ पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बलराम जी नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं जिसमें सबसे आगे बलराम जी का रथ रहता है, इसके बाद सुभद्रा जी और फिर भगवान जगन्नाथ जी का रथ चलता है। भगवान श्रीकृष्ण के अवतार जगन्‍नाथजी की रथयात्रा में शामिल होने का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर माना जाता है। रथयात्रा उत्सव के समय आस्था का भव्‍य उत्‍सव देखने को मिलता है।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।