दिग्गज नेता और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से निधन, सदमे में कांग्रेस, CM ने जताया शोक

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट राज्य में कांग्रेस (congress) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी (manoj Mandavi) का आज तड़के सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक मंडावी धमतरी के सर्किट हाउस में रुके थे। रविवार को तड़के सुबह सीने में अचानक दर्द (cardiac arrest) की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उनके हृदय की गति रुक गई थी। वहीं उनके निधन की खबर से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन से कांग्रेस और राजनीतिक लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इधर विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन की खबर की पुष्टि कलेक्टर पीएस एल्मा द्वारा की गई है। सुबह 6:00 बजे मंडावी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया गया है। बताते चलें कि मंडावी अजीत जोगी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi