MI vs RR Pitch Report: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला, मैच से पहले समझिए पिच का हाल

MI vs RR Pitch Report: आईपीएल 2024 का 14वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ वानखेड़े के मैदान में भिड़ेगी। देखना ये होगा कि इस सीजन में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड में क्या कमाल करती है।

Saumya Srivastava
Published on -

MI vs RR Pitch Report: आईपीएल 2024 में आज का मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। 5 बार की चैंपियन रही मुंबई इस सीजन में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। मुंबई इंडियंस को पहले गुजरात और फिर सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमें के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। एक ओर राजस्थान रॉयल्स की टीम है जिसने लगातार दो मैच जीतें हैं। वहीं दूसरी ओर 5 बार की चैंपियन मुंबई है जिसका अभी जीत का खाता ही नहीं खुला है। आइए मैच से पहले जानते है कैसी होगी मुंबई की पिच?

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए फिट

आईपीएल 2024 का 14वां मैच वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। मुंबई में वानखेड़े की पिच की बात करें तो यहां पर बल्लेबाजों का राज रहता है। इस पिच पर बल्लेबाजी ज्यादा आसान रहती है। यहां पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। इस मैदान पर बल्लेबाजों को रोकना गेंदबाजों के लिए मुश्किल होता है।

Continue Reading

About Author
Saumya Srivastava

Saumya Srivastava