Vastu Tips : आपके घर की सेहत के लिए बहुत खतरनाक हैं ये वस्तुएं, तुरंत हटाएं

Vastu Tips : अगर आपको ये महसूस हो कि सारी अच्छी कोशिशों के बावजूद आपके अच्छे दिन नहीं आ रहे, या अच्छी बातों में परिवर्तन हो रहा है, चीज़ें बिना कारण बिगड़ रही है तो हो सकता है ये एक संकेत हो। ऐसे में आप अपने घर के वास्तु में कुछ परिवर्तन कर देख सकते हैं। कई बार हम अनजाने में वास्तु से जुड़ी गलतियां कर बैठते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अपने घर में किन वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए।

  • अपने घर में कभी भी टूटी फूटी वस्तुएं न रखें। ये बर्तन, सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, घड़ी, झाड़ू कुछ भी हो सकता है। कई बार हम सामान टूटने के बाद भी इसलिए नहीं फेंकते हैं कि कभी वक्त बेवक्त काम आ सकता है। लेकिन इससे गृहदशा पर खराब असर पड़ता है।
  • इसी तरह पुराने और फटे कपड़ों की पोटली भी घर में नकारात्मकता लाती है। कई बार हम अनुपयोगी कपड़ों की पोटली बनाकर अल्मारी में रख देते हैं कि जरूरत पर उन्हें फाड़कर या किसी अन्य तरीके से इस्तेमाल में ले लेंगे। लेकिन ऐसा करना हमारे घर की सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।
  • टूटे जूते चप्पल घर में कभी जमा न करें। इसी तरह जूते चप्पल कभी एक के ऊपर एक नहीं पड़े रहने चाहिए और उल्टी चप्पल भी नहीं रखनी चाहिए। घर के मुख्य द्वार के सामने कभी भी चप्पल जूते न उतारें। न ही घर के अंदर किसी भी दरवाजे की दहलीज पर चप्पलें पड़ी रहने दें।
  • अगर आपको पेंटिंग्स का शौक है तो इन्हें सजान से पहले थोड़ा ध्यान दीजिए। घोड़े की, सूखी बंजर धरती की, सूखे पेड़ और उजड़े पहाड़, बाढ़ या किसी विपत्ति, हिंसक जानवर और खंडहरों की पेंटिंग कभी न लगाएं। ये बहुत नकारात्मक ऊर्जा फैलाती है। इसी के साथ किसी भी पेंटिग को सही दिशा में लगाना भी जरूरी है।
  • इसी तरह घर को कभी प्लास्टिक के फूल से नहीं सजाना चाहिए। ये कृत्रिम होते हैं और उसी ऊर्जा का संचार करते है। प्लास्टिक के फूलों को जितना संभव हो अपने घर से दूर रखें।
  • अगर घर की छत पर गंदगी है तो मानकर चलिए कि घर में सकारात्मकता का अभाव रहेगा। ये उसी तरह से हैं जैसे हम अपने सिर पर गंदगी लादकर चलें। घर की छत पर कबाड़ा गंदगी का अंबार नहीं होना चाहिए।
  • अगर आपका पर्स फटा हुआ हो या तिजोरी टूटी हुई हो तो माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है। इसीलिए कभी भी अपनी जेब में न तो फटा पर्स रखें न ही घर में टूटी तिजोरी।
  • देवी देवताओं की फटी हुई तस्वीर या खंडित मूर्ति कभी भी घर में न रखें। अगर ऐसा कुछ है तो उसे पूरे आदर के साथ विसर्जित कर दीजिए। एक ही देवी देवता की तीन मूर्तियां भी वास्तुदोष उत्पन्न करती हैं।
  • अपने घर में मकड़ी के जालो को घर न बनाने दें। अगर जगह जगह जाले लग हैं तो ये नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं। माना जाता है कि मकड़ी अपने शिकार को फंसाने के लिए जाला बुनती है और इससे खराब ऊर्जा निकलती है।

(डिस्क्लेमर : ये लेख सामान्य जानकारियों पर आधारित है। हम इसकी कोई पुष्टि नहीं करते हैं।)


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।