कर्मचारी-श्रमिकों के लिए अच्छी खबर, बढ़ाई गई मानदेय की राशि, 1 अप्रैल से लागू, 2 महीने के एरियर्स का होगा भुगतान

cpcc

शिमला, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश सरकार ने फिर से अपने कर्मचारियों (Employees)-labourers को बड़ी राहत दी है। दरअसल लाखों कामगारों की न्यूनतम दिहाड़ी को बढ़ाया गया है। राज्य के कामगारों को अब ₹10500 न्यूनतम मासिक मानदेय (honorarium hike) के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दे कि इसके लिए अधिसूचना (notification) जारी कर दी गई है। अकुशल कामगारों को न्यूनतम दिहाड़ी ₹350 से बढ़ाकर ₹483 किया गया है। वहीं अर्ध कुशल, कुशल और उच्च कुशल सहित गैर तकनीक और लिपिक कर्मचारियों के लिए भी दिहाड़ी की नई दर संशोधित की गई है। वहीं मानदेय का लाभ 1 अप्रैल 2022 से कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा।

इतना ही नहीं राज्य सरकार ने चाय बागान में A ग्रेड पत्ती पर प्रति किलो की दर को बढ़ाया है। जिसमें 12 किलो से ज्यादा तोड़ने पर 25.3 2 प्रति किलो, B ग्रेड पत्तियां 13 किलो से ज्यादा तोड़ने पर 20.04 रुपए प्रति किलो और C ग्रेड पत्तियां 16 किलो से ज्यादा तोड़ने पर 14.94 रुपए प्रति किलो उपलब्ध कराए जाएंगे। वही चाय बागान में लेखाकार को भी ₹16051 मिलेंगे।  वहीं लिपिक को 12191 रुपए, मुंशी को 12778 रुपए सहित चपरासी को 10679 रूपए का मासिक भुगतान किया जाएगा।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi