Instagram पर दोस्ती, अश्लील वीडियो ब्लैकमेलिंग और रेप, लड़की के शरीर पर ब्लेड से लिखा नाम

Cyber ​​Crime

Friendship on Instagram, Blackmailing and rape : सोशल मीडिया आजकल लोगों से परिचय, मेल मुलाकात, दोस्ती का नया ज़रिया बन गया है। कई बार यहां ऐसे कमाल के लोगों से मिलना होता है जिनसे उम्र भर के लिए एक खास संबंध बन जाता है। लेकिन कई बार कई लोग उम्र भर का दर्द भी दे जाते हैं। सोशल मीडिया से हुई दोस्ती के कितने खतरनाक अंजाम हमने देखे सुने हैं। आपराधिक प्रवृत्ति वाले भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और फिर उनके साथ खतरनाक वारदातों को अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है।

दिल दहलाने वाली वारदात

इंस्टाग्राम पर एक 16 साल की लड़की की दोस्ती विकास ठाकुर नाम के युवक से हुई। ये लड़की कानपुर के बर्रा इलाके में रहती हैं और उसके माता पिता दोनों डॉक्टर हैं। वो अपने माता पिता की इकलौती संतान है। विकास ठाकुर ने पहले तो इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती करके उसका भरोसा हासिल किया। इसके बाद उसका अश्लील वीडिया बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने लड़की के साथ रेप किया..इतना ही नहीं ब्लेड से उसके शरीर पर अपना नाम भी लिख दिया। इस घटना से घबराकर लड़की कोटा चली गई। एक हफ्ते पहले ही वो वापस आई थी और विकास उसे फिर से धमकाने लगा कि अगर वो उससे नहीं मिली तो उसका वीडियो वायरल कर देगा।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।