Commonwealth Games 2022 : भारतीय हॉकी टीम ने घाना पर दर्ज की धमाकेदार जीत, हरमनप्रीत सिंह ने जमाई हैट्रिक

खेल, डेस्क रिपोर्ट। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शायद मन बना लिया है कि वह यहां बर्मिंघम से कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला पदक लेकर ही स्वदेश लौटेगी क्योंकि उन्होंने अपने पहले ही लीग मुकाबले में उन्होंने घाना पर 11-0 के अंतर से जीत हासिल की है। टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में हरमनप्रीत ने हैट्रिक जमाई, जिन्होंने टीम के लिए दूसरा, छठां और ग्याहरवां गोल दागा।

मनप्रीत एंड कंपनी ने शुरुआत से ही घाना के खिलाफ आक्रमक रवैया अपनाया और पहले ही क्वार्टर में तीन गोल दागे, जहां अभिषेक नैन ने पहले ही मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर भारत का खाता खोला। इसके बाद 10वें मिनट में भारत के उपकप्तान हरमनप्रीत ने गोलपोस्ट में डाला और पहले क्वार्टर के खत्म होने से ठीक पहले शमशेर सिंह ने गोल कर भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया। शमशेर सिंह ने दो दिन पहले ही अपना 25वां जन्मदिन मनाया था। शमशेर का ये इंटरनेशनल करियर का 9वां गोल है, जबकि युवा अभिषेक ने अपने 15वें मैच में अपना 8वां गोल किया। हरमनप्रीत के अब 150 मैचों में 110 गोल हो चुके है।


About Author
Avatar

Manuj Bhardwaj