Ladli Behna Yojana पर अपडेट, शेष महिलाओं का होगा पंजीयन, अब 21 से 23 वर्ष आयु वाले भी पात्र, हर गाँव में गठित होंगीं लाड़ली बहना सेनाएँ

Ladli Behna Yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.25 करोड़ लाभार्थियों महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। योजना को लेकर एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश के हर गाँव में महिलाओं को लाड़ली बहना सेना में संगठित किया जायेगा। छोटे गाँव की लाड़ली बहना सेना में 11 महिला सदस्य और बड़े गाँव में 21 महिलाएँ शामिल की जायेंगीं। योजना में जो महिलाएँ पंजीयन नहीं करा पाई हैं, उनका पंजीयन किया जायेगा। इसके साथ ही अब न्यूनतम 21 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को भी इस योजना से जोड़ा जायेगा। पहले इस योजना में 23 वर्ष न्यूनतम आयु थी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम केवल लाड़ली बहना योजना तक ही सीमित नहीं रहेंगे, आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं की आमदनी 10 हजार रूपए प्रतिमाह करना हमारा संकल्प है। लाड़ली बहना योजना महिलाओं की जिंदगी बदलने के मंत्र की तरह है। प्रदेश की लगभग सवा करोड़ महिलाओं को 15 हजार करोड़ रूपए सरकार हर माह दे रही है। लाड़ली बहना योजना की राशि धीरे-धीरे बढ़ा कर 3 हजार रूपए तक की जायेगी। यह बात सीएम ने ग्वालियर के मेला मैदान में भव्य मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन-सह-मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण एवं विकास कार्यों के भूमि-पूजन/लोकार्पण कार्यक्रम में कही।

Continue Reading

About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)