स्टाफ सहित पॉलिसी धारकों के लिए खुशखबरी, मिलेगा 861 करोड रुपए बोनस, खाते में आएगी एकमुश्त राशि

employees news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पॉलिसी धारकों (policy holders) सहित कई स्टाफ-कर्मचारियों (Employees) को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलेगी। दरअसल कंपनी (insurance company) द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भागीदारी करने वाले पॉलिसी धारक और कर्मचारियों को 861 करोड़ रुपए बोनस (Bonus) देने का ऐलान किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों स्टाफ सहित पॉलिसी धारकों को इसका लाभ मिलेगा। दरअसल यह 5वा साल है। जब कंपनी द्वारा अपनी पॉलिसी धारकों को बोनस का भुगतान किया। इससे पॉलिसी धारकों सहित पॉलिसी लेने वाले कर्मचारियों को भी बोनस का भुगतान किया जाएगा।

बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 में पॉलिसी धारकों को साझा किए गए मुनाफे के मुकाबले 20% अधिक है। इसके लिए टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एआईए लाइफ में पॉलिसी धारकों को निश्चित धनराशि भुगतान करने का फैसला किया है। टाटा एआईए लाइफ के मुताबिक यह अब तक का सबसे बड़ा बोनस वितरण साबित होने वाला है। इसके लिए 31 मार्च 2022 तक के पॉलिसी धारक को शामिल किया जाएगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi