साढ़े 3 लाख कर्मचारियों को जल्द मिलेगा बड़ा तोहफा, 6 साल बाद हटेगी प्रमोशन पर से रोक, नियम तैयार, ऐसे मिलेगा लाभ

Govt employee news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों (MP employees) के लिए जल्द ही सरकार द्वारा बड़ी घोषणा की जा सकती है। 2 दिन पहले शिवराज सरकार द्वारा कर्मचारियों के डीए में 3 फीसद की वृद्धि (DA Hike) की घोषणा की गई है। वहीं पेंशनर्स (MP pensioners) के DR में 5 फीसद का इजाफा देखने को मिला है। हालांकि अब शिवराज सरकार प्रदेश के 3 लाख 50 हजार शासकीय कर्मचारियों को साधने की कोशिश में जुटी है। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत ने वृद्धि के साथ ही सरकार 6 साल बाद कर्मचारियों के प्रमोशन(Employees Promotion) पर से रोक हटाएगी। इसके लिए नियम तैयार कर लिया गया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने पदोन्नति नियम 2022 (Promotion Rules 2022) तैयार किया है। जिसमें प्रमोशन मेरिट कम सीनियरिटी के आधार पर किया जाएगा। हालांकि आरक्षित वर्ग को प्रमोशन का मौका सबसे पहले दिया जा सकता है। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया। जिसे अप्रूवल के लिए वित्त विभाग के पास भेज दिया गया है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के साथ ही इसे कैबिनेट में भेजा जाएगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi