मध्यप्रदेश कांग्रेस का नया मीडिया विभाग गठित, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Avatar
Published on -

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार दोपहर मीडिया विभाग भंग करने के कुछ देर बाद ही नया मीडिया विभाग भी गठित कर दिया, नए गठित विभाग में अभय दुबे को स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर और केके मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें… EOW का बड़ा एक्शन, किया तत्कालीन नियंत्रक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध

नए गठित विभाग में अभय दुबे को स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर और केके मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तरफ से गुरुवार को मीडिया विभाग का गठन किया गया है। इसमें स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर, अध्यक्ष और 6 उपाध्यक्ष बनाए गए है। इसके अलावा 32 प्रवक्ता भी नियुक्त किए गए है। नए गठित विभाग में अभय दुबे को स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर, केके मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, संगीता शर्मा, अजय यादव और अब्बास हफीस को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा भूपेंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष (रिसर्च), नरेंद्र सलूजा उपाध्यक्ष (समन्वयक पीसीसी चीफ) और विभा डागोर को उपाध्यक्ष (प्रशिक्षण) बनाया गया है। गौरतलब है कि पीसीसी चीफ कमलनाथ ने गुरुवार को ही दोपहर में कांग्रेस मीडिया विभाग भंग करते हुए जीतू पटवारी को अध्यक्ष पद से हटा दिया था।

Continue Reading

About Author
Avatar

Harpreet Kaur