Rashifal 11 September 2022 : सिंह-तुला-वृश्चिक-धनु को विशेष लाभ, पदोन्नति आय मान-सम्मान में वृद्धि, यात्रा से लाभ, मेष-मिथुन क्रोध पर रखें नियंत्रण, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां (Rashifal 11 September 2022) होती है। जिसके लिए हर स्वामी ग्रह निश्चित किए गए हैं। वहीं मेष राशि में राहु की स्थिति है जबकि वृषभ राशि में मंगल विराजमान है। तुला राशि में केतु की स्थिति निर्मित है जबकि मकर राशि में शनि विराजमान है। गुरु और चंद्र मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और अप्रत्यक्ष गजकेसरी योग बना रहे हैं जबकि गुरु वक्री अवस्था में गोचर कर रहा है। शनि भी वक्री अवस्था में है। वही बुध गुरु और शनि तीनों ग्रह वक्री अवस्था में चल रहे हैं। जिसका कई राशियों का विपरीत परिणाम भी पड़ेगा।

मेष : मेष राशि के लिए आज खर्च की अधिकता बढ़ेगी। जिससे मन परेशान होगा। कर्ज लेने की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परिवार संतान की स्थिति अच्छी बन रही है। व्यापार मध्यम चल सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घरेलू समस्या बढ़ेगी शैक्षणिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। दैनिक कार्य अस्त व्यस्त रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। जिससे तनाव बढ़ेगा। दिन सकारात्मक और नकारात्मक दोनों भाव से भरा रहेगा। निराशा के बीच दिन का आनंद लेते रहेंगे।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi