Balaghat News: 127 साल का हो गया बालाघाट, पुरातत्व संग्राहलय ने मनाया नामकरण वर्षगांठ

Manisha Kumari Pandey
Published on -

Balaghat News: 31 दिसंबर यानि आज बालाघाट को पूरे 127 वर्ष हो गए हैं। लेकिन आज भी पुरातत्व और विकास की दृष्टि में यह पिछड़ा है। यह चिंता पुरातत्व प्रेमियों की है। आज से 127 वर्ष पूर्व 31 दिसंबर 1895 को बुढ़ा-बुढ़ी से बालाघाट के रूप में नामकरण किया गया था। जिस इतिहास को पुरातत्व संग्राहलय द्वारा जीवित रखते हुए प्रतिवर्ष बालाघाट जिले का नामकरण वर्षगांठ मनाई जाती है। हालांकि इस मामले में बालाघाट देश में ऐसा पहला जिला है, जहां जिले के नामकरण की वर्षगांठ को मनाया जाता है।

शनिवार को पुरातत्व संग्रहालय में बालाघाट नामकरण की 127 वीं वर्षगांठ उल्लासपूर्ण माहौल में मनाई गई। वर्षगांठ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रमेश राठी, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व नपाध्यक्ष रमेश रंगलानी, विशेष अतिथि सुभाषचंद्र गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद थे। जबकि कार्यक्रम का संचालन संग्रहाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्रसिंह गहरवार द्वारा किया गया। जिन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए बताया कि 1895 से पहले बालाघाट को बूढ़ा-बूढ़ी के नाम से जाना जाता था। 31 दिसंबर 1895 को इसका नामकरण बालाघाट के रूप में किया गया। तत्कालीन अंग्रेज सरकार ने 1914 में 6 पुरातात्विक स्थलों को संरक्षित किया था। जो वर्तमान में केन्द्र सरकार के अधीनस्थ है। जबकि राज्य सरकार ने 1988 को हट्टा की बावली तथा 2019 में धनसुवा का गोंसाई मंदिर ही अधिपत्य में लिया है। बालाघाट के अन्य असंरक्षित पुरातात्विक स्थलों को संरक्षित करने की कार्यवाही प्रारंभ हैं। पुरातत्व संग्रहालय में पृथक-पृथक दीर्घाओं का निर्माण किया जा रहा है। बूढ़ी मार्ग में बोर्ड लगाया जायेगा, जिसमें बालाघाट का प्राचीन नाम बूढ़ा-बूढ़ी अंकित होगा। उन्होंने कहा कि बालाघाट 127 साल का हो गया लेकिन इस दौरान जिले के पुरातत्व और विकास को लेकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। जो चिंता का विषय है।

Continue Reading

About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"