Rewa News: रीवा में धान की दराई करते समय कटा महिला का हाथ, SGMH में इलाज जारी

Woman’s hand chopped off Rewa : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में धान की दराई करते समय एक महिला का हाथ कट गया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन- फानन में महिला को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला को गंभीर हालत में सर्जरी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अमवा गांव का मामला

दरअसल, मामला रीवा जिले के के गुढ़ थाना अंतर्गत अमवा गांव का है। जब धान की दराई करते समय एक महिला का हाथ कट गया जो अपने राइस मील में अपने पति के साथ धान की दराई करा रही थी। इस दौरान महिला की साड़ी का पल्लू फंस गया। जब तक महिला कुछ करती पूरी साड़ी सिमट कर राइस मील के पट्टे पर फंस गई।


About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।