Disha Patani Rumoured Boyfriend : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इन दिनों अपने एक्स बॉयफ्रेंड एलेक्सैंडर ऐलेक्स आइलिक को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस को कई बार उनके जिम ट्रेनर और करीबी दोस्त एलेक्सैंडर ऐलेक्स आइलिक के साथ सपोर्ट किया गया है। जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें तेज होने लगी। अभी कुछ दिनों पहले ही एलेक्सैंडर ऐलेक्स आइलिक ने दिशा और अपने रिलेशन को लेकर खुलकर बात की थी। वहीं अभी इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, दिशा पटानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एलेक्सैंडर के साथ बाथरूम में एक बोल्ड वीडियो शूट किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं साथ ही कुछ फैंस उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है दिशा पाटनी ने बाथरूम में अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्सैंडर ऐलेक्स आइलिक के साथ मस्त वीडियो बनाया है।