जल्द बंद हो सकता है देश के 26 करोड़ यूजर्स का मोबाइल नेटवर्क! ये है वजह

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आजकल मोबाइल (Mobile) से ही लोगों का जीवन चलता है। मोबाइल के बिना कोई भी काम होना लगभग असंभव हो गया है। इसी बीच देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। देश की सबसे बड़ी मोबाइल सब्सक्राइबर कंपनी कही जाने वाली वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) पर संकट आ गया है। कंपनी पर कुछ टावर कंपनियों का 10 हजार करोड़ का कर्ज बाकी है। अगर यह कर्ज जल्द से जल्द नहीं चुकाया गया तो वोडाफोन आइडिया का नेटवर्क (Mobile Network) बंद हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2022 के आखिरी तक वोडाफोन आइडिया के पास कुल 26 करोड़ ग्राहक थे। हालांकि, कंपनी का सब्सक्राइबर बेस घटा भी है। कंपनी को टावर कंपनियों का लगभग 10000 करोड का भुगतान करना है। इसमें से 7000 करोड़ का भुगतान अगले महीने तक कंप्लीट नहीं किए जाने पर टावर कंपनियां वोडाफोन आइडिया को अपना टावर उपयोग नहीं करने देगी।


About Author
Diksha Bhanupriy

Diksha Bhanupriy

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है।