टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। कुछ दिनों पहले ही Redmi Note 11SE की जानकारी सामने आई थी। और अब इस स्मार्टफोन से जुड़ी अपडेट भी सामने आ चुकी है। बहुत जल्द भारत में यह स्मार्टफोन धूम मचाएगा। इसकी लॉन्चिंग डेट भी कन्फर्म हो चुकी है। 26 अगस्त 2022 को स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की डीटेल कंपनी के ऑफिशियल वेबसाईट पर सामने आ चुकी है। 31 अगस्त के Redmi Note 11SE की सेल शुरू होगी। इसके चार कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे थन्डर पर्पल, कॉस्मिक व्हाइट, बीफ्रॉस्ट ब्लू और शैडो ब्लैक।
Redmi Note 11SE भारत में मचाएगा धमाल, कुछ दिनों में होगा लॉन्च, उठ चुका है फीचर्स से पर्दा, तारीख कर लें नोट
Published on -