IMD Alert : 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में 16 जून के बाद होगी मानसून की दस्तक, 7 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में एक बार फिर से मौसम (weather) में बदलाव दिखेगा। फिलहाल उत्तर भारत (North India) में गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं जा रहे हैं। वहीं IMD Alert ने 16 जून के बाद उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसका असर राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात में होगा। वही पर्वतीय राज्यों में भी जल्द मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि पूर्वी और दक्षिणी राज्य में भारी बारिश (rain alert) का अलर्ट जारी है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को घोषणा की कि अगले कुछ दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इस बीच अगले दो दिनों के दौरान, उत्तर पश्चिम, मध्य और पड़ोसी पूर्वी भारत के अलग-अलग इलाकों में चिलचिलाती धुप की स्थिति बने रहने की संभावना है। हालांकि जल्द ही दिल्ली समेत मध्य प्रदेश और उत्तर भारत में गरज़ चमक के साथ मौसम में बदलाव दिखेगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi