अजब MP के गजब किस्से : शिकायत के बाद जहां से हटाया, विभाग ने दोबारा वहीं का ‘प्रभारी प्राचार्य’ बनाया

MP News : “अजब एमपी के गजब किस्से” जानें कितनी बार मध्य प्रदेश अपने कारनामें से इस वाक्य को सार्थक कर चुका है। एक बार फिर से यह वाक्य सार्थक होता नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश में गंभीर शिकायतों के बाद जिस जगह से प्रभारी प्राचार्य को हटाया गया था। विभाग द्वारा द्वारा उसी स्थान पर प्रभारी प्राचार्य को पदस्थ किया जा रहा है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मध्यप्रदेश में इस तरह के कारनामे किए जा रहे हैं। दरअसल एमपी में ऐसे कर्मचारी, जिस पर महिलाओं से सम्बन्धित गंभीर आरोप लगाए गए थे। उन्हें दोबारा उसी जगह पर प्रभारी प्राचार्य बनाकर नियुक्त किया जा रहा है। मामला उच्च शिक्षा विभाग का है।

प्रोफेसर और शासकीय नवीन कॉलेज भोपाल के प्रभारी प्राचार्य मुकेश दीक्षित का शासकीय एमएलबी कॉलेज भोपाल में प्रभारी प्राचार्य बनना लगभग तय हैं। दीक्षित विगत वर्ष भी प्रभारी प्राचार्य थे, जिनको शिकायत के बाद हटाया गया था। इनके बाद वरिष्ठ प्राध्यापक ममता चंसोरिया को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया, जो 28 फरवरी 2023 को रिटायर हो गई है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi