World AIDS Day: लड़कियों में तेजी से बढ़ रहे एड्स संक्रमण के मामले, यहां पढ़ें पूरी खबर

World AIDS Day : 1 दिसंबर को पूरी दुनिया में विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे मुख्य वजह है कि लोगों को इस बीमारी से संबंधित बातों से जागरूक किया जा सके। यह एक संक्रमक बीमारी है जो कि लाइलाज बीमारी है। एड्स (एक्वायर्ड इम्यूनों डिफिशिएंसी सिंड्रोम) HIV वायरस से संक्रमित व्यक्ति के रक्त के सम्पर्क में आने से होने वाली बीमारी है जो कि शरीर में वाइट ब्लड सेल्स के साथ मिलकर उस व्यक्ति के रोग प्रतिरोधक क्षमता को नष्ट कर देता है। अक्सर ही लोग इस बीमारी को लोगों से छुपाते हैं। उनके मन में भय होता है कि लोगों को इस बात की भनक लगने पर वो लोग उनके साथ उठना, बैठना, खाना सब बंद कर देंगे। केवल इतना ही नहीं, कई बार Aids से संक्रमित लोग तो डॉक्टर के पास भी जाने से कतराते हैं, तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको इस बीमारी से जुड़ी कुछ तथ्यों के बारे में बताएंगे। जिसका जानना हम सबके लिए बेहद जरूरी है।

आठ लाख बच्चें एड्स से पीड़ित

संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएन एड्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यह रोग असमानता की भावना के कारण तेजी से बढ़ रहा है। इस बीमारी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया गया है, जिसे सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, दुनियाभर में करीब आठ लाख बच्चें एड्स से पीड़ित हैं, जिनका आज भी इलाज नसीब नहीं है। बता दें HIV से ग्रसित बच्चों की उम्र पांच से 14 साल के बीच है।


About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।