लाखों कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मिलेगा 34% DA और 4 महीने के एरियर का लाभ, मई में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

2000 Rupee Note Exchange,

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission: मई में केन्द्रीय कर्मचारियों  (Central Government Employees ) के साथ हरियाणा, बिहार, झारखंड, राजस्थान, श्रीनगर समेत कई राज्यों के सरकारी कर्मचारियों की लॉटरी लगने वाली है। इन सभी कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। हाल ही में केन्द्रीय कर्मचारियों के साथ इन राज्यों के कर्मचारियों का भी डीए  3% डीए बढ़ाया गया है, जिसका लाभ 3 महीने के एरियर के साथ अप्रैल की सैलरी में जोड़कर मई में दिया जाएगा।यह 1 जनवरी 2022 से लागू होगा।

MP Board: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट, इस बार दिखेंगे ये बदलाव

दरअसल, हाल ही में केन्द्र की मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद कर्मचारियों का कुल डीए 31% से बढ़कर 34% हो गया है। यह जनवरी से लागू होगा, ऐसे में जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर भी दिया जाएगा।इसका लाभ 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।  अलग अलग लेवल के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। अच्छी खबर ये है कि इस महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन बेसिक पे पर होगा। जितनी बेसिक पे होगी उतना ही डीए का फायदा मिलेगा।डीए 34 प्रतिशत होने से केन्द्र सरकार पर सालाना 9544.50 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)