कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मानदेय में वृद्धि, आदेश जारी, जनवरी से लागू, फरवरी से खाते में आएंगे 32 हजार तक रुपए

Employees Salary Hike : राज्य के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल फिर से उनके मानदेय में वृद्धि की गई है। इसके आदेश जारी कर दिए गए है। आदेश 1 जनवरी 2023 से लागू होंगे। वही मानदेय के रूप में उनके वेतन में 1500 से 2000 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

शिक्षकों के मानदेय में पांच फीसद की वृद्धि के आदेश 

दरअसल हरियाणा सरकार द्वारा वोकेशनल शिक्षकों के मानदेय में पांच फीसद की वृद्धि के आदेश जारी किये गए हैं। एक जनवरी 2023 से इसे लागू किया जाना है। वही जनवरी के वेतन में शिक्षकों के मानदेय बढ़ कर आएंगे। वोकेशनल शिक्षकों को वेतन के रूप में 30500 रूपए की जगह 32025 रूपए प्राप्त होंगे।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi