Weather Update: उत्तर भारत में हीट वेव की चेतावनी, 10 राज्यों में 29-30 मार्च तक बारिश का अलर्ट, जानें अपडेट

weather alert today

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के मौसम में बदलाव (IMD Weather Alert Today 28 March 2022) का दौर जारी है। एक तरफ लू का प्रकोप बरस रहा है तो दूसरी तरफ बारिश का दौर जारी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में अगले 5 दिन गर्म तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है।  वही दक्षिण के राज्यों में हल्की से भारी बारिश देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Alert) ने 30 मार्च तक अलर्ट जारी किया है।

MP: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, ये 5 योजनाएं फिर शुरू होंगी, अप्रैल-मई से लाखों को मिलेगा लाभ

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, गुजरात, पश्चिम एमपी, विदर्भ और राजस्थान में अगले कुछ दिन हीट वेव (Heat Wave) की संभावना जताई है। वही विदर्भ से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से गुजरते हुए निचले स्तरों पर एक निम्न दबाव की रेखा विकसित हो रही है, जिसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान, केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वही पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)