Khandwa News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने किसानों को लेकर की बड़ी बात, जानें क्या है कहा

Khandwa News : मध्यप्रदेश में इस वर्ष विधानसभा के चुनाव होने है। चुनावी साल से पहले कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर उतर गई है। कांग्रेस ने अब जनता तक पहुंचने के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने शिवराज सिंह सरकार पर के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। और खंडवा प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश में जंगलराज चल रहा है। कानून व्यवस्था ताक पर रखकर नेताओं के इशारे पर पुलिस काम कर रही है।

प्रदेश में किसानों के साथ भी मची लूट

मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि खंडवा पहुंचे पूर्व मंत्री अरुण यादव ने युवा नेता सुनील आर्य के कार्यालय पर मीडिया से चर्चा में कहा कि न केवल मध्य प्रदेश में जंगलराज नही है बल्कि किसानों के साथ भी लूट मची हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने उपज की खरीदी के लिए जो दरें तय की है उससे कम एमएसपी पर गेहूं और चना खरीदा जा रहा है।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”