एक ही युवक से देवरानी और जेठानी का अफेयर बना मौत का कारण

शाजापुर, डेस्क रिपोर्ट। शाजापुर में एक ही युवक से देवरानी जेठानी के प्रेम संबंध हत्या का कारण बन गए, लव ट्रायंगल में महिला की हत्या का यह मामला शाजापुर के कनार्दी गांव में सामने आया है जहां जेठानी और उसके प्रेमी के बीच देवरानी की भी एंट्री हो गई। युवक का दोनों से अफेयर हो गया था। इसे लेकर तीनों में विवाद होने लगे। फिर देवरानी ने प्रेमी से कहकर जेठानी की पत्थरों से कुचलकर हत्या करवा दी। पुलिस कॉल डिटेल से हत्यारों तक पहुंची। 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खेत में देवरानी जेठानी दोनों काम करती थी, इसी दौरान आरोपी ने दोनों से संबंध बना लिए।

यह भी पढ़ें… MP School : 5वीं-8वीं पर बड़ी अपडेट, छात्रों के लिए जानना जरूरी, फेल होने वाले के लिए होंगे ये नियम

आरोपी किशन पिता मोहनलाल पाटीदार के खेत पर भगवंता बाई और उसकी देवरानी मधुबाई काम करती थीं। करीब 6 महीने पहले किशन और भगवंता बाई करीब आ गए। तीन महीने बाद भगवंता की देवरानी मधुबाई भी खेत में काम करने पहुंची तो किशन का उससे भी संबंध हो गया, अब किशन का देवरानी और जेठानी दोनों से ही अफेयर हो गया। इसे लेकर तीनों में अक्सर विवाद होते रहता था।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur