ज्ञानवापी ही नहीं मध्यप्रदेश के इन मंदिरों को भी तोड़ा था औरंगजेब ने, मंदिर की जगह मस्जिद बनने की है अफवाह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। Gyanvapi Case:- भारत में मुग़लों ने 200 सालों का राज किया। इस दौरान शहंशाह अकबर ने सभी धर्मों को जोड़ने की कोशिश की और भारत में ही नहीं दुनिया भर में प्रसिद्ध हुए। औरंगजेब मुग़ल वंश का सबसे क्रूर राजा माना जाता है। आर.एस शर्मा की इतिहास के किताब के मुताबिक उसके शासन काल में राजपूतों के साथ भी मुग़लों के संबंध खराब हो चुके थे, वो काफी कट्टर मुसलमान भी माना जाता था। इतना ही नहीं उसने अपने पूर्वजों के कई नियमों को भी बदला और जीवनकल में कई मंदिरों को भी ध्वस्त किया। ऐसा नहीं है की औरंगजेब ने केवल मंदिरों की तोड़ा बल्कि अपने खजाने की लालच में उसने मस्जिदों को भी नहीं छोड़ा, ऐसी भी अफवाहें है, हालांकि यह कितना सच है और कितना झूठ इसे बिना गहराई में जाए नहीं बताया जा सकता।

यह भी पढ़े… SBI के ग्राहकों के लिए बुरी खबर! महंगे हो जाएंगे EMI, ब्याज के दरों में हुआ इजाफा, जाने कैसे होगा लोन पर असर

औरंगजेब का मध्यकालीन भारत में मध्यप्रदेश पर भी शासन था। इस दौरान उसने प्रदेश के भी कई मंदिरों को अपने कट्टरपंती का शिकार बनाया, उसने कई हिन्दू धर्मस्थलों का नाम भी बदला। इस खबर में आज हम उन्ही मंदिरों की बात करेंगे जिसे औरंगजेब के शासनकाल में मिट्टी में मिला दिया गया और ऐसी भी अफवाह है की इन मंदिरों के नीव पर मस्जिदों का निर्माण हुआ।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"