नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट (Share Market) में निवेश करने वालों के लिए अप्रैल की शुरुआत निराशा के साथ हुई। महीने के पहले दिन शेयर मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन Sensex और Nifty दोनों गिरावट के साथ खुले।
आज महीने के पहले दिन 01 April 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 01 April 2022) टूटकर ओपन हुआ, सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों धड़ाम के साथ खुले। Sensex 87.31 अंक की गिरावट के साथ 58481.20 अंक के स्तर पर खुला और Nifty 33.10 अंक की गिरावट के साथ 17431.70 अंक के स्तर पर खुला।