MP के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, देशभर में हासिल किया शीर्ष स्थान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP में एक बार फिर से नई उपलब्धि हासिल की है। दरअसल दिव्यांग (Handicapped) के यूनीक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड (Unique Disability ID Card) बनाने में मध्यप्रदेश में देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए 6 लाख 60 हजार यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड (UDID) बनाने का लक्ष्य रखा गया था। प्रदेश में अबतक 6 लाख 83 हजार 551 लोगों के यूडीआईडी कार्ड बनाए जा चुके हैं।

दरअसल यूडीआईडी कार्ड परियोजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत दिव्यांगजन देश भर में कहीं भी पहचान बताकर इलाज करा सकेंगे। इस योजना की शुरूआत 2016-17 में की गई थी। दिव्यांग जनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र परियोजना दिव्यांगजनों के लिए एक राष्ट्रीय डाटा बेस तैयार करती है। जहां विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र जारी किया जाता है। इसी परियोजना के तहत दिव्यांग जनों को पारदर्शिता कार्यकुशलता और सरकारी लाभ आसानी से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाता है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi