बॉलीवुड (Bollywood) के जाने-माने एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer singh) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। वैसे तो यह दोनों आए दिन अपनी फोटो और वीडियो को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इन दिनों में अपने न्यू होम की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं।
दरअसल, खबर आई है कि बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने 119 करोड़ की कीमत में एक लग्जरी आलीशान घर खरीदा है। आलीशान घर की कीमत सुनकर ही आधे फैंस हैरान रह गए। इतना ही नहीं उन्होंने ये आलीशान घर शाहरुख़ खान के मन्नत के पास में ही लिया है। उनके घर की कुछ तस्वीरें सामने आई है। आज हम आपको दीपिका और रणवीर के घर की इनसाइड तस्वीरें दिखने जा रहे है।