MP News: देशभर में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) को लेकर संग्राम जारी है। इसी बीच कॉंग्रेस ने मध्यप्रदेश में 9 नए जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया है। पार्टी के अध्यक्ष ने नए जिलाध्यक्षों के नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है। जबलपुर, भोपाल, सीहोर, उज्जैन समेत कई जिलों के अध्यक्ष बदले गए हैं।
किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी, जानें
भोपाल (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष के रूप में अनोखी पटेल को नियुक्त किया गया है। जबलपुर की जिम्मेदारी सौरभ नाती शर्मा को सौंपी गई है। सीहोर के नए जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती होंगे। उज्जैन शहर के जिलाध्यक्ष के रूप में मुकेश भाटी को चुना गया है। विदिशा के जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी होंगे। पदमेष गौतम माउगंज, धर्मेश घाई मैहर, सुरेश झलके पंडरुना और नेनेश चौधरी बड़वानी के नए जिलाध्यक्ष होंगे।
Continue Reading