कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, घटाई जा सकती है अवधि, स्थायीकरण-वेतन वृद्धि में मिलेगा लाभ, सामान्य प्रशासन विभाग ने शुरू की तैयारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों (MP Employees) को जल्द बड़ा लाभ मिल सकता है। दरअसल उनकी परिवीक्षा अवधि (Probation duration) घटाने पर विचार किया जा रहा है। सरकार परिवीक्षा अवधि को 1 वर्ष के लिए घटा सकती है। इसके लिए विचार-विमर्श की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं कर्मचारी संगठन की मांग पर सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Administration) मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1961 में संशोधन करने की प्रक्रिया की शुरुआत की है।

बता दे प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि 3 वर्ष है। जिसे हटाने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है। दरअसल 2019 से पहले सभी अधिकारी कर्मचारियों के लिए परिवीक्षा अवधि 2 साल निर्धारित की गई थी। हालांकि 2019 में कमलनाथ की सरकार बनते ही दिसंबर में परिवीक्षा अवधि को 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया था। वही यह बढ़त तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए तय की गई थी। इसके तहत वेतनमान में प्रथम वर्ष में 70% द्वितीय में 80% व तृतीय वर्ष में 90% देने का प्रावधान रखा गया था।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi