नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आज बुधवार को जब शेयर मार्केट (Share Market) ओपन हुआ तो मंगलवार की तरह ही गिरावट के साथ ओपन हुआ। बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बड़ी गिरावट के साथ ओपन हुए।
आपको बता दें कि मंगलवार को जब शेयर मार्केट (Share Market) ओपन हुआ था तब Sensex 65.10 अंक की गिरावट के साथ 60595.70 अंक के स्तर पर खुला था और Nifty 16.04 अंक की गिरावट के साथ 18570.10 अंक के स्तर पर खुला था और आज बुधवार को भी शेयर मार्केट गिरावट के साथ ही खुले।
06 April 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 06 April 2022) ओपन हुआ तो गिरावट के साथ ओपन हुआ, सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 398.12 अंक की गिरावट के साथ 59778.38 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 109.20 अंक की गिरावट के साथ 17848.20 अंक के स्तर पर खुला।
खबर लिखते समय भी शेयर बाजार का रुख लाल निशान की तरफ ही था। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहे हैं। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 540.45 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 59636.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, सेंसेक्स में 0.90 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। उधर एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 136.40 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 17821.00 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है। निफ्टी में 0.76 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।