ग्वालियर, अतुल सक्सेना। गांधी प्राणी उद्यान में मादा व्हाइट टाइगर मीरा (White Tiger) के नन्हें दोनों शावकों को पहली बार एनक्लोजर से सैलानियों के सामने आज 3 नवम्बर छोटी दिवाली के दिन निकाला गया। सैलानियों से मांगे गए नामों में से नर शावक का नाम रुद्र एवं मादा शावक का नाम भवानी रखा गया।
जू क्यूरेटर गौरव परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी प्राणी उद्यान (Gwalior Zoo) में मादा व्हाइट टाइगर (White Tiger) मीरा द्वारा लगभग दो माह पूर्व 31 अगस्त 2021 की मध्य रात्रि को जन्मे दो नन्हे शावकों को नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल की अनुमति से गांधी प्राणी उद्यान घूमने आने वाले सैलानियों को देखने के लिए मां मीरा के साथ निकाला गया। नन्हें शावकों को देखने के लिए सैलानियों में खासा उत्साह था।