Rashifal 25 February 2023 : राहु का ग्रहण योग आज, मिथुन-कर्क-वृश्चिक को धन निवेश, पदोन्नति, प्रतिष्ठा, यात्रा-स्वास्थ्य लाभ, मेष सेहत का रखें ध्यान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Kashish Trivedi
Published on -
Rashifal

Rashifal 25 February 2023: ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा और राहु के योग से आज ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है। मेष राशि में ग्रहण योग का निर्माण लगेगा। इसके अलावा वृषभ राशि में मंगल विराजमान है। तुला राशि में केतु बैठे हैं। बुध मकर राशि में गोचर कर रहे हैं जबकि सूर्य और शनि कुंभ राशि में एक साथ विराजमान है। गुरु और शुक्र मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों का भविष्यफल

मेष

मेष राशि वाले के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। मेष राशि में ही चंद्रमा और राहु दोनों विराजमान है। जिस कारण से ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में मन खिन्न रहेगा नकारात्मक ऊर्जा के शिकार होंगे। किसी परिस्थिति में पड़ सकते हैं। आज किसी लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। साथ ही चंद्रमा आपकी राशि में रहेंगे। जिसके कारण मन विचलित रहेगा। अज्ञात भय से पीड़ित रहेंगे। आत्मविश्वास बनेगा। परिस्थिति को अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे। आज एलर्जी की समस्या और इंफेक्शन से परेशान रहेंगे। फैमिली से किसी बात को लेकर लंबी चर्चा हो सकती है। आज जुबान पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi