मातृशक्ति सम्मेलन में शामिल हुए सिंधिया, बोले- आज भारत में विश्व की सबसे ज्यादा महिला पायलट है

भाजपा द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में महिला शक्तिकरण की एक क्रांति आई है। और इसमें भाजपा की डबल इंजन सरकार आपके साथ है।

scindhia

Ashoknagar News : गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने तीन दिवसीय दौरे पर गुना-शिवपुरी-अशोकनगर आए है। गुना में क्रिकेट के मैदान पर देर रात तक चौके छक्के मारने के बाद वह आज सुबह अशोकनगर पहुंचे। जहां उन्होंने महिलाओं के साथ मातृशक्ति सम्मेलन में भागीदारी ली। अपने भाषण में सिंधिया ने बताया कि भारत ऐसी भूमि है। जहां किसी भी वीर पुत्र को उसकी मां के नाम से जाना जाता है – जैसे भगवान श्रीकृष्ण को जब हम याद करते है। तो माता यशोदा को भी याद करते है।

अब देश भी चला सकती है महिलाएं

आधुनिक भारत की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत में विश्व की सबसे ज्यादा महिला पायलट है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं अब महिला ड्रोन पायलट भी बन रहीं हैं। इसीलिए मेरा मानना है कि जो महिला घर चला सकती है, ड्रोन चला सकती है, हवाई जहाज चला सकती है वह देश भी चला सकती है।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”