बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में बनी हुई है। इन्होने ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों तक अपनी पहचान बनाई है। अपनी शानदार एक्शन के चलते आज ये दुनियाभर के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में राज करती है। फिल्म गंगूबाई के बाद से आलिया भट्ट की फैन फॉलोविंग दुगुनी हो गई। इतना ही नहीं एक्टर रणबीर कपूर के साथ शादी करने के बाद तो इनकी सबसे ज्यादा चर्चा होने लगी। फैंस इस कपल को देखने के लिए इनके घर तक पहुंच जाते है।
वहीं सोशल मीडिया पर भी लगातार ये कपल अपने फैंस के साथ जुड़ा रहता है। अभी कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद से भी ये कपल लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। आज हम आपको आलिया भट्ट की हूबहू हमशक्ल के बारे में बताने जा रहे है जिसकी खूबसूरती के आगे आलिया भट्ट की खूबसूरती भी फेल है।
आलिया भट्ट की हमशक्ल –
आपको बता दे, आलिया भट्ट की हमशक्ल की सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फैन फॉलोविंग है। आलिया भट्ट की हमशक्ल दिखने में हूबहू उनकी ही तरह है। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। हर कोई उनकी सुंदरता की तारीफ करता रहता है। रोजाना उनके दीवानों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। आप भी उनकी तस्वीरें देखेंगे तो यकीन नहीं कर पाएंगे की वह आलिया भट्ट नहीं बल्कि उनकी हमशक्ल है। तो चलिए देखते है कौन है आलिया भट्ट की हमशक्ल –
कौन है आलिया भट्ट की हमशक्ल –
जानकारी के मुताबिक, इन दिनों सोशल मीडिया पर Celesti Bairagey नाम की एक लड़की के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसे देख कर सभी लोग हैरान रह गए है। क्योंकि इन सभी वीडियो में ये लड़की आलिया भट्ट की हूबहू नजर आ रही हैं। इस लड़की के इंस्टाग्राम पर 368k फॉलोवर्स है। हाल ही में इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ये शाहरुख़ खान के सॉन्ग ढोलना पर डांस करती हुई नजर आ रही है।
इस वीडियो में इस लड़की ने वाइट कलर की साड़ी पहनी हुई है। वह हूबहू आलिया भट्ट की तरह नजर आ रही हैं। उनके एक्सप्रेशन और शक्ल दोनों एक्ट्रेस से मिल रही है। उनकी इस वीडियो को देख कर आप भी चौंक जाएंगे। लगातार फैंस उनके इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे है कोई उन्हें आलिया से भी ज्यादा खूबसूरत बता रहा है तो कोई उनके इस वीडियो को देख कर हैरान रह गया है। बता दे, एक फैन ने लिखा है आलिया की डुप्लीकेट तो दूसरे ने लिखा है आलिया की बहन छोटी आलिया।